‘‘ये हिंदू हैं इन्हें मार डालो’’ : चापड़ लेकर अवैध मदरसा संचालक ने गुर्गों से कहा, रिपोर्टर और कैमरामैन की आपबीती सुनिए
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के निजामुददीन इलाके में बने अवैध मदरसा जामिया अरबिया में पांच दिन पहले हेडलाइंस इंडिया के रिपोर्टर और कैमरामैन को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। इस मदरसे को इलाके का कटटरपंथी तौफील खान चलाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह जमीन लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस की है, जिस पर अवैध रूप से मदरसा चल रहा है। कोर्ट ने इस जमीन का सर्वे कराने के आदेश भी एलएंडडीओ को दिए हैं।
बंधक बनाकर मारपीट की
इसी बात की जानकारी लेने और तौफील खान का पक्ष लेने जब हेडलाइंस इंडिया के रिपोर्टर और कैमरामैन पहुंचे थे। तौफील और उसके बेटों ने पहले तो रिपोर्टर विनोद शर्मा और कैमरामैन को कागजात दिखाने के बहाने ऑफिस नुमा घर में बुलाया। फिर दोनों को बंधक बना लिया। यही नहीं, कैमरा बंद करके दोनों के साथ मारपीट की। चापड़ से दोनों को जान से मारने की कोशिश की। साथ ही हिंदू होने पर तौफील और उसके साथियों ने गाली-गलौज की।
हिंदू होने पर गाली दी
अवैध मदरसे के संचालक तौफील और उसके साथियों की मारपीट से घायल रिपोर्टर विनोद शर्मा और कैमरामैन तुषार शर्मा ने जो कहानी सुनाई। आप सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे, कि कैसे एक रिपोर्टर के हिंदू होने पर अवैध मदरसा संचालक उन्हें जान से मारने को आमादा हो गया।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home