Wednesday, November 23, 2022

Abhishek Karishma Kapoor was about to get married once, then why did they separate? After years this director revealed the reason

 बॉलीवुड- Abhishek Bachhan और karishma Kapoor कभी शादी करने वाले थे लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि इनका रिश्ता टूट गया. इनके Breakup की वजह का खुलासा एक Director ने किया है।बॉलीवुड में जोड़ियां बनना और टूटना आम बात है। साल 2000 की शुरुआत में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी काफी पॉपुलर कपल थे।दोनों शादी भी करने वाले थे और दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ था कि इनके रास्ते अलग हो गए और उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'Haan Maine Bhi Pyar Kiya Hai' का डायरेक्शन करने वाले Sunil Darshan ने सालों बाद अभिषेक और करिश्मा कपूर के अलग होने की वजह का खुलासा किया है।



अभिषेक और करिश्मा करने वाले थे शादी

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक Interview के दौरान सुनील से अभिषेक-करिश्मा का रिश्ते की 'अफवाहों' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "कोई अफवाह नहीं थी। यह कंफर्म था, वे एक कपल थे और शादी कर रहे थे. हम सगाई में शामिल हुए हैं।उन्होंने खुलासा किया कि वह कपूर बहनों के बहुत क्लोज थे और बबीता कपूर के प्रति उनके सम्मान की वजह से वह सगाई पार्टी का हिस्सा बने थे।जहां तक अभिषेक की बात है तो ‘हां मैंने भी प्यार किया’ एक स्पेशल फिल्म थी और इसे होना ही चाहिए था।यह एकमात्र ऐसी फिल्म थी जिसमें अभिषेक और करिश्मा कपूर को एक साथ कास्ट किया गया था। उन्होंने पहले या बाद में कभी साथ काम नहीं किया।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home