Wednesday, November 23, 2022

Abhishek Karishma Kapoor was about to get married once, then why did they separate? After years this director revealed the reason

 बॉलीवुड- Abhishek Bachhan और karishma Kapoor कभी शादी करने वाले थे लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि इनका रिश्ता टूट गया. इनके Breakup की वजह का खुलासा एक Director ने किया है।बॉलीवुड में जोड़ियां बनना और टूटना आम बात है। साल 2000 की शुरुआत में अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी काफी पॉपुलर कपल थे।दोनों शादी भी करने वाले थे और दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ था कि इनके रास्ते अलग हो गए और उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी। अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'Haan Maine Bhi Pyar Kiya Hai' का डायरेक्शन करने वाले Sunil Darshan ने सालों बाद अभिषेक और करिश्मा कपूर के अलग होने की वजह का खुलासा किया है।



अभिषेक और करिश्मा करने वाले थे शादी

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक Interview के दौरान सुनील से अभिषेक-करिश्मा का रिश्ते की 'अफवाहों' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "कोई अफवाह नहीं थी। यह कंफर्म था, वे एक कपल थे और शादी कर रहे थे. हम सगाई में शामिल हुए हैं।उन्होंने खुलासा किया कि वह कपूर बहनों के बहुत क्लोज थे और बबीता कपूर के प्रति उनके सम्मान की वजह से वह सगाई पार्टी का हिस्सा बने थे।जहां तक अभिषेक की बात है तो ‘हां मैंने भी प्यार किया’ एक स्पेशल फिल्म थी और इसे होना ही चाहिए था।यह एकमात्र ऐसी फिल्म थी जिसमें अभिषेक और करिश्मा कपूर को एक साथ कास्ट किया गया था। उन्होंने पहले या बाद में कभी साथ काम नहीं किया।

Tuesday, October 11, 2022

Mulayam Singh Yadav नहीं रहे, करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे मुलायम, अपने पीछे छोड़ गए इतनी दौलत

 लखनऊ । सपा के संस्थापक Mulayam Singh Yadav करोड़ों की संपत्ति छोड़कर गए हैं. साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव की ओर से दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी गई थी. उनका आज सुबह ही निधन हो गया है, उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र Akhilesh Yadav ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अखिलेश ने ट्वीट में कहा, मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को सैफई में दोपहर तीन बजे होगा।

Read More:- रूस का समर्थन करने पर भड़का यू्क्रेन, तीन भारतीयों को ब्‍लैकलिस्‍ट क्‍यों कर दिया, आखिर जानिए क्‍या है पूरा मामला

 

तीन बार रह चुके है सीएम

मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है. मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वहीं मुलायम सिंह यादव अपने पीछे एक बड़ी राजनीतिक विरासत के साथ ही करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं।

छोड़कर गए इतनी थी संपत्ति

साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव की ओर से दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी गई थी. उनकी संपत्ति करीब 16.5 करोड़ रुपये थी. इस हलफनामे के मुताबिक तब मुलायम सिंह यादव की संपत्ति 16,52,44,300 रुपये थी. इस अचल संपत्ति के साथ ही उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी साधना यादव की सालानाम कमाई 32.02 लाख रुपये थी।

Read More : - आप सरकार में मन्त्री राजेंद्र गौतम पर हिंदू देवीदेवताओं के अपमान करने का आरोप, बीजेपी ने Kejariwal और मंत्री के खिलाफ की शिकायत

बेटे से लिया था कर्ज
साथ ही इस हलफनामे में मुलायम सिंह यादव की तरफ से बताया गया था कि उनके पास कोई कार नहीं थी, साथ ही उन्होंने अपने बेटे अखिलेश यादव से तब 2,13,80,000 रुपये का कर्ज भी ले रखा था. बता दें कि यूपी के इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे, लेकिन शिक्षण कार्य छोड़कर वो राजनीति में आए और आगे चलकर समाजवादी पार्टी बनाई।

Saturday, October 8, 2022

India has the potential to lead the fourth industrial revolution: PM Modi

 पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसारभारत में चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की क्षमता हैऔर देश ने वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने के लिए सुधारों पर काम किया है। उन्होंने दावा किया कि नई तकनीक और रचनात्मक सोच चौथी औद्योगिक क्रांति के समान रूप से महत्वपूर्ण घटक हैं।

उन्होंने एक संदेश के माध्यम से कहा कि विभिन्न कारकों के कारणभारत पहले की औद्योगिक क्रांतियों का हिस्सा बनने से चूक गया होगा। लेकिन भारत में उद्योग 4.0 का नेतृत्व करने की क्षमता हैक्योंकि हाल के इतिहास में पहली बार हमारे पास जनसांख्यिकीमांग और निर्णायक शासन जैसे कई अलग-अलग कारक हैं।  जो अब एक साथ आ रहे हैं ।

Read More:- चीन से निपटने की तैयारी में जुटा अमेरिका, हथियारों को लेकर उठाया बड़ा कदम

भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने उद्योग 4.0 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा। मोदी ने यह कहते हुए जारी रखा कि भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में स्थापित करने में अर्थव्यवस्था और व्यवसाय महत्वपूर्ण हैं।

हमने भारत को दुनिया का टेक-पावर्ड मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सुधारों और प्रोत्साहनों पर काम किया है।"

भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने समारोह के दौरान कहा कि सरकार चौथी औद्योगिक क्रांति के जरिए मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए कई उपाय कर रही है.

पांडे ने कहा, "भारत वैश्विक विनिर्माण का केंद्र बनने की ओर बढ़ रहा है... 3डी प्रिंटिंगमशीन लर्निंगडेटा एनालिटिक्स और आईओटी औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।"

एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (ACC) बैटरी स्टोरेज प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव प्रोग्राम भारत को आने वाले वर्षों में आयात पर अपनी निर्भरता को कम करने और निर्यात-उन्मुख अर्थव्यवस्था में बदलने में मदद करेगा।

कार्यक्रम के लिए चुनी गई कंपनियों को घरेलू बैटरी सेल उत्पादन बढ़ाने के लिए 18,100 करोड़ रुपये के प्रयास के तहत प्रोत्साहन मिलेगा।

http://headlinesindianews.com/Warning-by-a-Kisan-leader-to-Mahesh-sharma--MP-regarding-Shrikant-Tyagi/

50 गीगा वाट घंटे की उत्पादन क्षमता प्राप्त करने के उद्देश्य सेसरकार ने 'एसीसी बैटरी स्टोरेज पर राष्ट्रीय कार्यक्रमके लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी है। इसके अलावामंत्री ने गुजरात (75) और कर्नाटक (100) के लिए 175 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च कीं। पुणे में उन्होंने सेंटर फॉर इंडस्ट्री 4.0 (C4i4) लैब भी खोली।

Read More:- इन देशो को जंग की कीमत पड़ी महंगी, देश में हुई ईंधन की कमी

देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 2019 में भारत फेज II (फेम इंडिया फेज II) में इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से अपनाने और विनिर्माण को मंजूरी दी गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, 5 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, 55,000 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स और 7,000 इलेक्ट्रिक बसों को सपोर्ट करना है।

उद्योग 4.0, नई डिजिटल औद्योगिक तकनीक की बदौलत व्यवसाय अब गुणवत्ताप्रभावशीलता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी नवाचारों की नवीनतम लहर से लाभ प्राप्त करने की स्थिति में हैं। भारी उद्योग मंत्रालय उद्योग 4.0 और स्मार्ट विनिर्माण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने के लिए लगन से काम कर रहा है।

वर्चुअली माध्यम से प्रोग्राम में  भाग लेने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि औद्योगिक क्रांति 4.0 से ऑटो उद्योग को बहुत लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और प्रचार से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलेगी

Wednesday, September 21, 2022

Famous comedian Raju Srivastava dies after 41 days at AIIMS Hospital in Delhi

 दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में  40 दिनों से अधिक समय तक भर्ती रहने के बाद बुधवार को 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया

वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को  एक होटल में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। तब से वह वेंटिलेटर पर थे और उन्हें कभी होश नहीं आया।

http://headlinesindia.in/Yogi-Adityanath-s-OSD-Motilal-died-in-a-road-accident-in-Basti-district-this-morning



राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि  मुझे लगभग आधे घंटे पहले परिवार से फोन आया कि वह नहीं है। वाकई यह एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। वह 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, अस्पताल सूत्रों के अनुसार राजू श्रीवास्तव को सुबह 10.20 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

http://headlinesindia.in/Tiktok-star-Sonali-Phogat-was-a-victim-of-blackmailing-for-three-years/

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो से मिली थी पहचान

राजू श्रीवास्तव 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में सक्रिय थेहालांकि उन्हें पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी शो "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद पहचान मिली थी।

कई हिन्दी फिल्मो में किया अभिनय
वह "मैंने प्यार किया", "बाजीगर", "बॉम्बे टू गोवा" और "आमदानी अठानी खारचा रूपैया" जैसी हिंदी फिल्मों में दिखाई दिए थे। वह "बिग बॉस" सीजन तीन के प्रतियोगियों में से एक थे

हाल में राजू  श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष थे।

SCO के मंच पर पीएम मोदी, जिनपिंग और शाहबाज रहे, पर नहीं हुई बातचीत आखिर क्या है संदेश

 समरकंद । पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बातचीत की. हालांकि पूरा दिन यह चर्चा होती रही कि पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है लेकिन दोनों ही नेता वेटिंग में रहे गए और मुलाकात हीं नहीं हुई, उन्होनें बात तक करनी जरूरी नहीं समझी, जो अच्छा संदेश नही है।




सेनाओं के पीछे हटने पर करेंगे दोनों देश बात
जिस दौर में पूरी दुनिया कोरोना महामारी के बाद आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ठीक उसी दौर में दुनिया की तीन महाशक्तियों का उज्बेकिस्तान की  की राजधानी समरकंद में मिलना हुआ. सम्मेलन में जिस गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया, उसी उत्साह के साथ पीएम ने आपसी सहयोग व विकास की बात कहीं. उन्होनें संगठन के तमाम देशों से साथ आगे बढऩे की बात कही, समरकंद में भारत के इस दमखम और दबदबे ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ाई तो वो का दर्द बयां करने लगा . आतंकियों को पहनाह देने वाला मुल्क खुद को ही पीडि़त बताने लगा. वहीं इस बैठक में सबसे बड़ा सस्पेंस पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात को लेकर बना रहा. माना जा रहा था कि एलएसी से सेनाओं के पीछे हटने के बाद दोनों देशों के पीएम बातचीत करेंगे, लेकिन इस बड़े मंच परचीन से दूरी बनाकर भारत ने कड़ा संदेश दिया है कि विस्तारवादी सोच वाले चीन के साथ अभी मंच साझा करना संभव नहीं।

http://headlinesindia.in/india-s-art-received-international-recognition/


दोनों के बीच नहीं हुई कोई बात
दरअसल, पीएम मोदी ने शुक्रवार को कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों  साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी. इनमें रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति  शौकत मिर्जियोवेव शामिल हैं. हालांकि दिनभर यह भी चर्चा होती रही कि पीएम कि पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ भी द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है लेकिन दोनों ही नेता वेट करने में रहे गए और मुलाकात नहीं हुई न ही बात हुई।

पाक को दिया पीएम ने सख्त संदेश
बता दें कि 2016 में हुए पठानकोट हमले के बाद से दोनों देशों के बीच दुनिया के किसी भी मंच पर द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई. हालांकि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच एक छोटी सी मुलाकात जरूर हुई थी, जिसे शिष्टाचार मुलाकात का नाम दिया गया. वहीं अब समरकंद में करीब 3 साल बाद भारत और पाकिस्तान के पीएम एक साथ किसी वैश्विक मंच पर थे. लेकिन इस  इस बार भी भारत ने पाकिस्तान से कोई बातचीत ही नहीं की. कारण, भारत पहले ही कई बार स्पष्ट कर चुका है कि जब तक पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाता और आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं करता, भारत उसके साथ किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा।

34 महीने बाद आए एकसाथ मंच पर  पीएम मोदी और शी जिनपिंग
 पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 34 महीने बाद एक मंच पर दिखे. दोनों के बीच आखिरी मुलाकात 2019 में में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान हुई थी. माना जा रहा था कि एलएसी से दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने के बाद समरकंद में हुए समिट में पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बातचीत हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इससे भारत ने कड़ा संदेश दिया है कि विस्तारवादी सोच वाले चीन के साथ अभी मंच साझा करना संभव नहीं. वहीं समरकंद में भारत की ताकत की झलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति  इब्राहिम रईसी के साथ मुलाकातों में दिखाई दी. इन दोनों मुलाकातों से भारत ने साफ संदेश दे दिया है कि वो अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ना तो किसी गुट के दबाव की परवाह करेगा और ना ही किसी गुट का दखल बर्दाश्त करेगा. यही वजह है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अगले साल भारत की मेजबानी के समर्थन में उतर आए. उन्होंने बयान जारीकिया, हम अगले साल भारत की अध्यक्षता का समर्थन करते हैं.।

मोदी ने ट्रांजिट अधिकार पर पाक को खूब सुनाई
पीएम मोदी ने एससीओ समिट में एक बार पहले भी अफगानिस्तान के लिए मदद में रोड़ा लगाने पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई थी.. नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सदस्य देशों को एक दूसरे को ट्रांजिट का अधिकार देना चाहिए. इस पर शहबाज शरीफ ने कहा,चलिए हम एक मजबूत कनेक्टिविट प्लान बनाते हैं, जिसमें मध्य एशिया के देशों की कनेक्टिविटी हो. ऐसे में पड़ोसी समेत सभी को पूरा ट्रांजिट का अधिकार मिल जाएगा. इसमें कोई दो राय नहीं है. ये सभी सदस्य देशों की जीत होगी. मुझे लगता है इस पर काम करने का ये सही समय है, दरअसल जब अफगान लोगों के लिए भारत ने गेहूं भेजने की पेशकश की थी तो पाकिस्तान ने भारतीय ट्रकों को अपने  बॉर्डर से लंबे समय तक नहीं जाने दिया था।

 

जानिए क्या है कि SCO
SCO जिसका पूरा नाम  शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन   है बता दें कि एससीओ के सदस्य देश वैश्विक जीडीपी में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देते हैं और विश्व की 40 प्रतिशत जनसंख्या भी एससीओ देशों में निवास करती है.  शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन का गठन 2001 में हुआ था. इसमें भारत, पाकिस्तान, रूस और चीन समेत कुल 8 स्थायी सदस्य हैं. ये एक जियोपॉलिटिकल और और सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन है. शुरुआत में इसमें 6 देश ही सदस्य थे. जिनमें रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल लेकिन बाद में भारत और पाकिस्तान भी इसमें शामिल हो गए. अब एससीओ की अगली बैठक अगले साल 2023 में भारत में होगी।

Friday, September 16, 2022

पीएम के ब्रथडे पर अनोखा उपहार, 17 सितम्बर को पैदा होने वाले बच्चे को मिलेगी सोने की अंगूठी और 720 किलोग्राम मछली

 तमिलनाडु: देशभर में 17 सितम्बर को इंडिया के पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा, कई जगह तो इसे सप्ताह पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोज‍ित करते हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी के जन्‍म द‍िवस को बेहद खास और यादगार बनाने के ल‍िए तमिलनाडु में इस दिन को अनोखे ढंग से मनाने का न‍िर्णय ल‍िया गया है।

मीडिया की एक र‍िपोर्ट के मुताब‍िक भारतीय जनता पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां और 720 किलोग्राम मछली भेंट करने का फैसला ल‍िया है। इसके साथ ही अन्‍य कार्यक्रमों का भी आयोजन क‍िया जाएगा।



दो ग्राम वजन की देंगे सोने की अंगूठी
केंद्र सरकार में मत्स्य पालन और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने गुरुवार को कहा क‍ि चेन्‍नई में सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की गई है। यहां अस्‍पताल में उन सभी नवजात श‍िशुओं को 2 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी भेंट की जाएगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मद‍िन के दिन पैदा होंगे। इस अंगूठी की कीमत 5 हजार रुपए होगी। बपार्टी की स्थानीय इकाई ने उस दिन अस्पताल में करीब 10-15 प्रसव का अनुमान लगाया है।

मुरुगन ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री के जन्‍मदि‍न को सभी नवजात श‍िशुओं का स्‍वागत करके मनाया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फ्रीबीज के दायरे में नहीं आता है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह की ओर से गत 30 अगस्त को सभी राज्‍य ईकाईयों को तीन पेज का पत्र भेजा गया था। इसमें सभी राज्‍यों को प‍िछले सालों की तरह ही इस साल भी पीएम के जन्‍मद‍िन को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाने के ल‍िए कहा गया है। इसके तहत ब्‍लड डोनेशन, हेल्‍थ चेकअप कैंप लगाने की बात कही गई है।

स्टालिन के क्षेत्र में होगा मछली का वितरण
पार्टी की ओर से इस द‍िन कोई केक ना काटने और हवन आद‍ि ना करने की सख्‍त ह‍िदायत दी गई है। लेक‍िन इस सब से इतर तम‍िलनाडु बीजेपी अनूठी योजनाओं के साथ पीएम मोदी का जन्‍मद‍िन मनाने जा रही है। राज्‍यमंत्री का कहना है क‍ि लोगों को 720 किलो मछली देने के लिए तम‍िलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निर्वाचन क्षेत्र को चुना गया है।

http://headlinesindia.in/Government-s-big-decision--The-price-of-essential-medicines-will-be-low

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली की खपत को प्रोत्साहित करती है और इसलिए, हम इसे वितरित कर रहे हैं। हम बखूबी जानते हैं क‍ि पीएम मोदी शाकाहारी हैं। मत्स्य मंत्री ने यह भी कहा क‍ि प्रधानमंत्री 720 के आंकड़े पर पहुंचें और वह इस साल 72 साल के हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के जन्मदिन को तटीय सफाई दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।'

Tuesday, September 13, 2022

कपल ने लगाई फांसी, वजन ज्यादा होने पर टूटी रस्सी , पति की हुई माैत बच गई पत्नी

 आगरा: आगरा के फतेहपुर सीकरी इलाके में पति-पत्नी ने पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मौके पर पति की रस्सी टूट गई और पत्नी बच गई। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला गृह क्लेश से जुड़ा है। पति-पत्नी की आपस में बनती नहीं थी, जिसके चलते दोनों ने ऐसा करने का निर्णय लिया।



पेड़ पर लटककर आत्महत्या की कोशिश 
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी ने खेत में जाकर पेड़ से रस्सी बांधी और फांसी लगा ली। पति की तो फंदे से झूलकर मौत हो गई। लेकिन पत्नी बच गई क्योंकि वह जिस रस्सी से आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी वह खुदकुशी के समय ही टूट गई। मामला आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी इलाके के गिलोय गांव का है। 

http://headlinesindia.in/EXPLAINED--On-which-5-demands-of-the-Hindu-side-will-be-heard

बताया जा रहा है यहां 54 साल का किसान मान सिंह उर्फ कलुआ और उसकी 50 वर्षीय पत्नी संता देवी ने अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में पेड़ की डाल से रस्सी बांधी। फिर उसका फंदा बनाकर दोनों आत्महत्या करने की नीयत से झूल गए। पति तो फंदे से लटका रह गया। जबकि, भारी वजन होने के कारण पत्नी के गले में लगी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई

मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस, महिला अस्पताल में है भर्ती
बदहवास हालत में वह खेत से घर की तरफ जा ही रही थी कि तभी उसे रास्ते में दो पुलिसकर्मी मिल गए। पुलिसकर्मियों ने संता देवी के गले से रस्सी खोली और एंबुलेएंबुलेंस को फोन कर दिया। महिला ने पुलिस वालों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिसकर्मी फौरन उस पेड़ के पास पहुंचे। उन्होंने फंदे से लटके मान सिंह को को पेड़ से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। उधर, महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

http://headlinesindia.in/Hindu-side-s-first-victory-in-Gyanvapi-dispute/

गृह कलेश का बताया जा रहा है मामला 
अछनेरा के सीओ राजीव सिरोही के मुताबिक, गृह कलेश के कारण पति-पत्नी ने यह कदम उठाया है। दोनों के चार बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। सीओ ने बताया कि  कि पति-पत्नी की आपसे में बनती नहीं थी। इसी के चलते दोनों ने जीवनलीला समाप्त करने का निर्णय लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है। घर के अन्य सदस्यों सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

ऑटो पर बैठे सीएम केजरीवाल, गुजरात पुलिस ने रोका, 30 मिनट तक हुई बहस,बीजेपी बोली, वो ड्रामेबाजी में आगे हैं

 गुजरात । गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ऑटाें में बैठने से रोका तो सड़क पर हंगामा हो गया. दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल को ऑटो ड्राइवर ने डिनर के लिए बुलाया था. केजरीवाल को वहां ऑटो से जाना था लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें नहीं जाने दिया. इसको लेकर केजरीवाल और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ. उधर, कपिल मिश्रा ने इस घटना को केजरीवाल का तमाशा करार दिया है।

 http://headlinesindia.in/Couple-hanged/

चालक ने किया था सीएम को डिनर पर आमंत्रित 
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं. विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है. केजरीवाल ने दिन में ऑटो चालकों से संवाद किया था. इस दौरान एक ऑटो चालक ने उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था. जिसे स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने रात आठ बजे का समय  फिक्स किया था. लेकिन गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑटो में बैठकर जाने से रोक दिया है।



बीजेपी डर रही है बोले सिसोदिया 
पुलिस द्वारा रोके जाने पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जनता के नेता को जनता के बीच जाने से रोक रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के जनता के बीच जाने से बीजेपी डर रही है।

केजरीवाल कर रहे तमाशा 
 उधर, दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी ने लेटर लिखकर केजरीवाल के लिए स्पेशल सुरक्षा की मांग की थी. लेटर में लिखा था केजरीवाल पर हिंसक हमला हो सकता है. केजरीवाल 32 सरकारी गाड़ियां लेकर चलते हैं. रोके जाने पर इस तरह का  तमाशा करना शर्मनाक है।

बता दें कि चालकों से संवाद के दौरान ऑटो ड्राइवर विक्रम ललतानी ने केजरीवाल से कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने सोशल मीडिया पर आपका एक वीडियो देखा था, जिसमें आप पंजाब में एक ऑटो चालक के घर डिनर करने गए थे. क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे,इस पर केजरीवाल ने हामी भरी और कहा  कि पंजाब में ऑटो वाले मुझसे प्यार करते हैं और यहां भी. आप आठ बजे मेरे होटल आइए हम आपके साथ आपके घर ऑटो से चलेंगे. इस दौरान लालतानी ने खुशी से सिर हिलाया. लेकिन सुरक्षा कारणों से गुजरात पुलिस ने दिल्ली के सीएम को ऑटो में बैठ कर जाने की इजाजत नहीं दी ।

फ्री की रेवड़ी बांटने का लगता है मुझपर आरोप -  केजरीवाल 
 इससे पहले संवाद में दिल्ली के सीएम ने कहा कि मुझ पर आरोप लगता है कि मैं फ्री की रेवड़ी बांट रहा हूं. लेकिन ये जरूरी है कि सबको फ्री शिक्षा मिलनी चाहिए. आरोप लगाने वालों अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते हैं और मुझ पर फ्री शिक्षा को लेकर सवाल उठाते हैं. इनको वोट देने का कोई फायदा नहीं है. अगर आप इनको वोट देंगे तो आपके बच्चे बर्बाद होंगे।

http://headlinesindia.in/Shivpal-Yadav-bluntly--Have-cheated-SP-many-times

गुजरात में आप की सरकार बनते ही देंगे फ्री बिजली 
 केजरीवाल ने  कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनने पर अच्छा और फ्री इलाज मिलेगा. सब  महंगाई से परेशान हैं, अगर इलाज फ्री हो जाए, बिजली फ्री हो जाए तो राहत मिलेगी कि नहीं. अगर आप गुजरात में सरकार बना देते हैं तो एक मार्च से 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. साथ ही 18 साल से अधिक उम्र की बेटियों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि कई भाई बैठे हैं  ध्यान रखें कि बहन के 1000 रुपये की दारू मत पी लेना. इस दौरान उन्होंने सवाल किया, ये वाली फ्री रेवड़ी चाहिए की नहीं।

Thursday, September 8, 2022

‘‘ये हिंदू हैं इन्‍हें मार डालो’’ : चापड़ लेकर अवैध मदरसा संचालक ने गुर्गों से कहा, रिपोर्टर और कैमरामैन की आपबीती सुनिए

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली के निजामुददीन इलाके में बने अवैध मदरसा जामिया अरबिया में पांच दिन पहले हेडलाइंस इंडिया के रिपोर्टर और कैमरामैन को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी। इस मदरसे को इलाके का कटटरपंथी तौफील खान चलाता है। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक यह जमीन लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस की है, जिस पर अवैध रूप से मदरसा चल रहा है। कोर्ट ने इस जमीन का सर्वे कराने के आदेश भी एलएंडडीओ को दिए हैं। 












बंधक बनाकर मारपीट की
इसी बात की जानकारी लेने और तौफील खान का पक्ष लेने जब हेडलाइंस इंडिया के रिपोर्टर और कैमरामैन पहुंचे थे। तौफील और उसके बेटों ने पहले तो रिपोर्टर विनोद शर्मा और कैमरामैन को कागजात दिखाने के बहाने ऑफिस नुमा घर में बुलाया। फिर दोनों को बंधक बना लिया। यही नहीं, कैमरा बंद करके दोनों के साथ मारपीट की। चापड़ से दोनों को जान से मारने की कोशिश की। साथ ही हिंदू होने पर तौफील और उसके साथियों ने गाली-गलौज की।  

हिंदू होने पर गाली दी 
अवैध मदरसे के संचालक तौफील और उसके साथियों की मारपीट से घायल रिपोर्टर विनोद शर्मा और कैमरामैन तुषार शर्मा ने जो कहानी सुनाई। आप सुनेंगे तो होश उड़ जाएंगे, कि कैसे एक रिपोर्टर के हिंदू होने पर अवैध मदरसा संचालक उन्‍हें जान से मारने को आमादा हो गया।